तेवरी -
अंधभक्ति में हो तल्लीन
गर्म रेत पर नाचे मीन। क्या है सीन!!
कहें-"श्रेष्ठ है शाकाहार"
मछली-मुर्गों के शौकीन। क्या है सीन!!
कल तक थे जो नंगे पांव
उनके पाँव-तले कालीन। क्या है सीन!!
जो भी सूंघ रहे थे फूल
आज रहे हैं कांटे बीन। क्या है सीन!!
जालसाज़ जो रहे डकैत
याद आ रहा उनको दीन। क्या है सीन!!
-रमेशराज