तुम्हारे वहम को मैं अपनी हक़ीक़त नहीं बनाऊँगी
कितनी भी कोशिश कर लो किसी सूरत नहीं बनाऊँगी
दो-चार मुलाक़ातों में इतने क़रीब आ रहे हो
प्यार में पड़कर ज़िन्दगी को ज़हमत नहीं बनाऊँगी
तुम जितनी तवज्जो चाहते हो उतना नहीं मैं दे सकती
मैंने सोचा है किसी शख़्स को आदत नहीं बनाऊँगी
तुम्हारा और मेरा जो भी है ख़ूबसूरत रिश्ता है
अब इसे भी मैं अपने लिए अज़िय्यतनहीं बनाऊँगी
ज़्यादा से ज़्यादा मैं तुम्हारी दोस्त बन सकती हूँ
मैं कहे दे रही हूँ तुम को मोहब्बत नहीं बनाऊँगी