विज्ञापन

जनाज़ा मेरा तेरे दर से निकल जाएगा.

Rajiv Tyagi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर शक्ल पर रहे फख़्र और
        
                                                    
                            
ज़हन में ज़मीर,
जैसे सुबह के रंग छिटकें और
शाम की तासीर,

परिंदे दाना चुगें, ना भूखा रहे
ना कोई ग़रीब,
यह ज़िंदगी भर की बंदगी,
पर वही दर्द और बेदर्द अमीर.

बैठा घाट पर वह ले तंबूरा हाथ,
चांदी से बाल और तजुर्बे का साथ,
खाने की फिक्र उसे ना पीने का ढंग,
मगर भूख और प्यास की करे बात.

मंगल-मंगल करते फिरते सभी,
अमंगल फ़िर काहे को होय,
माला फिरती हाथ में हरदम,
मन-मन गणित की गणना होय.

तू चराग़ है मेरी राह का,
ख़्वाब है तू मेरी रात का,
कभी तो आकर देख पापी,
हाल क्या बिना बहू बारात का.

देखा ना कर भरकर नज़र मुझको,
मेरा आपा किसी दिन पिंघल जायगा,
आग ज़हन में इस क़दर लग चुकी
जनाज़ा मेरा तेरे दर से निकल जाएगा.

 
31 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile