जगमगाती
खुशियों का उद्भव
दिवाली पर्व !
आशा के दीप
खुशियों की बाती
दिवाली लाती !
दीये की ज्वाला
द्वेष घृणा हरनी
मन उजला !
जलते दीप
करुणा की लपटें
तमस हारे !
देश विदेश
सच्चाई का संदेश
लक्ष्मी प्रवेश !
-राजेश कुमार कौशल