विज्ञापन

शायद मेरे शब्दों में तुम्हें मिल जाए थोड़ी-सी खुशियों की परछाई।

Rajesh Bhojwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम ज़रा ठहरकर, मेरे शब्दों को पढ़ तो लेना,
        
                                                    
                            
मेरी भावनाओं की खुशबू से अपना आँगन महका लेना।

हर एक पंक्ति को दिल से समझने का प्रयास करना,
मेरे लिखे हुए शब्दों में अपने जीवन का एहसास करना।

हो सकता है तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान खिल जाए,
और दिल में छिपा हर ग़म पल भर में दूर हो जाए।

मैं लिखता रहूँगा यूँ ही अपने मन की बातों को,
तुम बस पढ़ते रहना मेरे दिल से निकले जज़्बातों को।

और भी बेहतर लिखने का हौसला मुझे मिल जाएगा,
तुम्हारा एक प्यारा-सा शब्द मेरी कलम को नई उड़ान दे जाएगा।

पढ़कर देखना ज़रा मेरी सोच की गहराई,
शायद मेरे शब्दों में तुम्हें मिल जाए थोड़ी-सी खुशियों की परछाई।

तुम ज़रा ठहरकर, मेरे शब्दों को पढ़ तो लेना।

— राजेश भोजवाल
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7699 कविताएं

View Profile