ये दर्द एकदम, अब छुपाया नहीं जाता ।
आँसू बनकर, अब ये बहाया नहीं जाता।
बहुत कोशिश की, दिल को समझाने की ?
पर ये ज़ख़्म, अब सहलाया नहीं जाता।
रातें लंबी हो गईं, नींद रूठ गई है ।
दिन में भी चैन, अब पाया नहीं जाता।
लोग कहते हैं, भूल जा उसको...?
पर दिल को ये, अब समझाया नहीं जाता।
जिसको चाहा था, दिल-ओ-जान से चाहा था ।
अब उसका नाम, ज़ुबान पर लाया नहीं जाता।
उसकी यादें, हर जगह बिखरी हैं?
उन यादों को अब भगाया नहीं जाता।
उसकी हँसी, उसकी बातें....?
अब दिल से, वो मिटाया नहीं जाता।
-अर्णव.....