जलवा मेरे प्यार का क्यूँ इधर उधर बिखर गया
जो मेरा चाहने वाला था ना जाने वो किधर गया
चाँद सितारे अँधेरा वो फ़क़त रात के मेहमान थे
सुबह हुई तो मेरा दिल ना जाने वो किधर गया
ज़मी से आसमाँ तक किसने लिखा था मेरा नाम
मैंने उसे ढूँढ़ा हर जगह ना जाने वो किधर गया
नींद इतनी तेज़ थी ख़्वाबों को ख़ुमार आने लगा
रात थी फ़क़त एक पहर ना जाने वो किधर गया
फूलों में पुरानी ख़ुशबू अब क्यों मिलती नहीं रईस
नज़र लगा के दोस्त फिर ना जाने वो किधर गया