विज्ञापन

जब वो इस दुनिया से गया ,उसके होंठों पर मुस्कान थी

Rabindra Aman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खेल शुरू हो गया, मची जीत की लूट
        
                                                    
                            
जो थे खिलाड़ी उनका यही नारा था ,
ना हम हारे , ना हमारा गुट
पर जिसके दिल में थे, जीत के सिवा भी कुछ विचार
वो सब तमाशा देखता रहा होकर बेकरार
जीत उनके हाथ लगी जो थे खिलाड़ी
वो सब के बीच बना रहा अनाड़ी
सब मरे हुए है अंदर से, यह देखकर खुद को मार गया
वो अपनी बाजी हार गया

एक तो नफरत का गहरा सागर,
दूजा लोभ - लालच का तूफान
अपनी प्यार की छोटी कश्ती लिए,
वो फिरा कहां कहां नादान
उसके किस्मत में भंवर मिला
ना इस पार गया, ना उस पार गया
वो अपनी बाजी हार गया

इन भूखों , प्यासों की बस्ती में
खुद की भूख प्यास वो भूल गया
वो अपनी हर जरूरत, हर अपनी आस वो भूल गया
जहां गया सब मिले उसे नोचकर खाने वाले
यह देखकर बिन अन्न पानी वो अपना दिन गुजार गया
वो अपनी बाजी हार गया

इस भीड़ भरी दुनिया में खुद को पाया अकेला
देख इतने उस्तादों को, वो बना रहा अच्छा चेला
वो खुद के जैसा पाया ना कोई ,
ना घर का रहा, ना घाट का
हर ओर से एक गंवार गया
वो अपनी बाजी हार गया

जीने को तो उसने जी ली पुरी जिंदगी
हारकर भी उसके चेहरे पर थी हंसी
जब वो इस दुनिया से गया ,उसके होंठों पर मुस्कान थी
इस नफ़रत की दुनिया को छोड़कर
इस कदर एक दिलदार गया
वो अपनी बाजी हार गया
-रविन्द्र अमन
6 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile