ज्यादा की हमे चाह नहीं ,
हम खुश हैं थोड़े से, कम से
साथ तुम्हार है पल का ,
इंतजार है बस कल का
कह दो तुम सीधे गम से
मुश्किल से नहीं घबड़ाना है,
तूफानों से लड़ जाना है
डरने वाले कायर होंगे ,
अपना दिल तो दीवाना है
वक्त ने हमे सिखाया है,
जल जल कर हमे जीना है
काँटों की सेज हमको सोना है,
आग ही हमको पीना है
शीशे के घरों में रहने वाले,
खवाब देखेंगे बहार के
तन से मखमल का चोला ,
हमने रख दिया कब का उतार के
अगर मानो मेरी बात तो,
हरदम रहो मगन
दुख सुख के सिवा कुछ नहीं है अपना जीवन
-रविन्द्र अमन