विज्ञापन

दर्पण

Prem Bajaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देखना चाहूं दर्पण में जो मैं वहीं मुझको ये दिखाए
        
                                                    
                            
जैसा भी मैं बनाएं इसको पूर्ण समर्पण ये कर जाए
आंखों ही आंखों में बतियाऊं मैं इससे मन मेरे की
ये बताए ऐसा है ये दर्पण मैं जो चाहूं वही ये दिखाए ।

इतना प्यार करूं मैं इसको , बोले जब ख़ामोशी
हमारी समिधा - अर्पण ये हो जाए
मैं झूठा , तूं झूठा , जंग सारा झूठा होए रे
दर्पण ऐसा मीत है मेरा झूठ कभी ना ये बताए ।

देखें सबके झूठे - सच्चे चेहरे , कभी किसी को ना
ये तोले ये, दर्पण कबहूं ना झूठ ये बोले
सच को सच और झूठ को झूठ दिखाएं ये
क्यों ना भले ही टूटे दर्पण अपना किरदार निभाए ये ।

हमारी कमियां हमें दिखाता कैसी अदाकारी है इसकी ,
काश कोई तो हो ऐसा जो दर्पण को दर्पण ज़रा दिखाए ।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile