विज्ञापन

जान जोखम में डाल क्या करता डाकुओं से सवाल क्या करता

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जान जोखम में डाल क्या करता
        
                                                    
                            
डाकुओं से सवाल क्या करता

तीर तलवार हाथ में ख़ंजर
होश-पर्रा कमाल क्या करता

ये अदाएं ये शोखियां नखरें
लुट गया दिल मलाल क्या करता

सब हुनर जानता है जानेमन
बेहुनर मैं धमाल क्या करता

रोज़ फरमाइशें करे बीवी
ख़ुश-बदन का ख़याल क्या करता

जेब ढ़ीली है तेज़ मंहगाई
हाल ख़स्ता निहाल क्या करता

आंख में दोस्त के थी अय्यारी
'दीप' फिर हाल चाल क्या करता
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7726 कविताएं

View Profile