विज्ञापन

सेल्फी लेने की लत

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सेल्फी लेना
        
                                                    
                            
काफी समय से ही
हो रहा है महंगा साबित
खासकर युवाओं के लिए
खबर है अद्यतन
कि कोशिश
हाथी के साथ सेल्फी लेने की
पड़ गई महंगी
एक युवक को
बिफरे और गुस्साए हाथी ने
मार डाला पटक कर
उस युवक को
सोचिए ज़रा
अगर जानवर भी
लिए जाने पर सेल्फी
कर रहे हैं प्रकट
गुस्सा अपना
तो फिर घडी-घडी सनक
सेल्फी लेने की
है भला जायज़ कहां तक?
बेशक, है नहीं कोई खराबी
एकाध सेल्फी लेने में
लेकिन लग जाए लत अगर
सेल्फी लेने की
तो हो सकता इसका परिणाम
दुखद और दर्दनाक
पड़ सकते हैं इससे
जान को भो लाले
इसलिए रखें नियंत्रण
अपने आप पर
ये घडी-घडी
सेल्फी लेने वाले।
8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile