मोहाली के मैदान में पहुंचे,
वेस्टइंडीज और आयरलैंड।
एक दूजे को धूल चटाने,
दे घुमा के , दे दना दन।।
पोलार्ड खेला विस्फोटक पारी,
बनाया 55 गेंदों पर एक 94 रन।
आठ चौके, पांच छक्के भी जड़ा,
पर नहीं बना पाया वह शतक।।
स्मिथ, पोलार्ड की आधी में,
बह गया आयरलैंड।
एक बार जो फिसल गया,
संभल नहीं पाया आयरलैंड।।
50 ओवर में बना लिया,
वेस्टइंडीज 275 रन।
आयरलैंड के सामने,
लक्ष्य रखा 276 रन।
बल्लेबाजों के अनुकूल,
मोहाली की पिच पर।
बल्लेबाजी करने उतरा,
लक्ष्य लिए आयरलैंड।।
यह वही आयरलैंड है जिसने,
इंगलैंड को है धूल चटाई।
327 रन का आंकड़ा पार कर,
इंगलैंड को औकात बताई।।
सबसे तेज शतक बनाने वाला,
शतकवीर ब्रायन चल नहीं पाया।
वेस्टइंडीज के आगे आयरलैंड,
ठीक तरह से खेल नहीं पाया।।
49वें ओवर में ही पूरी टीम,
231 रन बना वापस लौट गई।
विजयी लक्ष्य भेद नहीं पाई,
44 रन से हार को गले लगाई।।