जो सबके सामने आए न,
ऐसा राज़ बन जाओ,
मेरे प्रेम की जो वीणा है,
तुम उसका साज़ बन जाओ।
जो साँसों की ज़ुबानी हो,
सुने जिनको सिर्फ़ मेरी साँसें,
किसी ख़ामोश महफ़िल की,
वही आवाज़ बन जाओ।
आज भी वहीं ठहरे हैं हम,
जहाँ कल तक तक़दीर थी,
करते हैं ख़ुद को तुम्हारे हवाले,
मेरे हौसले की परवाज़ बन जाओ।
सुनाई देती है दूर तलक,
तुम्हारी ख़ामोशियों की सदा मुझे,
मैं शब्द बन जाऊँ तुम्हारे गीतों का,
तुम मेरे कहने का अंदाज़ बन जाओ।