काश तुम दोस्ती की रस्म निभाते तो सही
बात दिल की मुझे इक बार बताते तो सही
हर ख़ता दिल से लगाई नहीं जाती है सनम
तुम कभी तो मेरी भूलों को भुलाते तो सही
तेरी इक दीद के खातिर सदा तरसे हैं हम
ख़्वाब में आ के ही दर्शन करा जाते तो सही
ख़ुश हो तुम गर दो ख़ुशी उसमें ही मेरी भी है
ये हुनर काश कभी मुझको सिखाते तो सही
वक़्त से पहले न क़िस्मत से ज़ियादा मिला कब
सामने तुम ख़ुदा के सर को झुकाते तो सही
कर जो लेते मुझे अपने ग़मों में शामिल तुम
अपना सब कुछ तुम्ही पर हम भी लुटाते तो सही