हम ही हैं सब कुछ,
और अहम ही बुनियाद हो जिनकी,
उनके अपने दूर हो जाते हैं,
खासम खास रिश्ते टूट जाते हैं।
चाहे कोई इन्हें कितना ही अपना समझे ?
अहमियत रिश्तों की नहीं समझते,
फिर इनको कौन अपना माने ?
अटूट बंधन भी टूट जाते हैं।
-चंद्र दत्त शर्मा