विज्ञापन

उसकी हिफ़ाज़त में भी पहरेदारी लगाई है…

Nivesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रब ने एक ख़ूबसूरत-सी राह उसके घर तक बनाई है…
        
                                                    
                            

रब ने एक ख़ूबसूरत-सी राह उसके घर तक बनाई है,
उसकी हिफ़ाज़त में भी पहरेदारी लगाई है।
किसी आम शख़्स का उस राह पर जाना आसान नहीं,
यूँ कहो कि हर किसी को वहाँ जाने की इजाज़त नहीं।

जब वो उस राह पर अकेले चलती है,
क़ुदरत भी उसके ख़िदमत में रंग बदलती है।
जब वो गुज़रती है, हर नज़र झुक जाती है,
उसकी एक झलक से फ़िज़ा भी महक जाती है।

रब ने एक ख़ूबसूरत-सी राह उसके घर तक बनाई है,
उसकी हिफ़ाज़त में भी पहरेदारी लगाई है।

जब वो आती है किसी महफ़िल में, रौनक़ ले आती है,
किसी के चेहरे पर ख़ुशी, किसी की हैसियत दिखा जाती है।
सब खड़े हो जाते हैं उसके ही पक्ष में,
कोई सवाल नहीं उठाता उसकी बात के विपक्ष में।

मैं कितना भी कह लूँ कि मुझे मोहब्बत है तुमसे,
वो यक़ीन तक नहीं करता मेरे सच्चे जज़्बात पर।
जिसकी एक नज़र पर दुनिया अपना दिल हार जाती है,
वही मेरी मोहब्बत को महज़ एक बात बताती है।

न जाने उसने अपनी आँखों से कितनों का क़त्ल किया है,
मैंने अपनी यक़ीन-ए-क़लम को उसके नाम किया है।
वो मेरी ख़ामोशी को भी कभी पढ़ नहीं पाई है,
मैंने हर लिखी हुई ग़ज़ल उसी के नाम सजाई है।

सब कुछ ख़त्म होने के बाद भी उसी के लौटने की आस लगाई है,
दिल ने हर टूटे ख़्वाब में उसकी ही तस्वीर बनाई है।
सच कहूँ तो इस दुनिया ने भी क्या ख़ूब रस्म निभाई है,
रब ने एक ख़ूबसूरत-सी राह उसके घर तक बनाई है,
उसकी हिफ़ाज़त में भी पहरेदारी लगाई है…

 
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile