विज्ञापन

आज सहरा कहकशाँ होने को है

Nivedan Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देखिये क़िस्मत अयाँ होने को है
        
                                                    
                            
एक ज़र्रा आसमाँ होने को है

दिल की बस्ती में दिखी है रौशनी
फिर से कोई राइगाँ होने को है

दर्ज़ कीजे क़ाग़ज़ों पर हादसे
आँख से जो कुछ बयाँ होने को है

शोर है अंदर अजब जिद्द-ओ-जहद
ख़ामुशी मेरी ज़ुबाँ होने को है

फ़ैसला किस से करेंगे अब उदू
तीर जब ख़ुद ही कमाँ होने को है

ये सफ़र-नामा है आदम ज़ात का
लफ़्ज़-ए-कुन अब दास्ताँ होने को है

इश्क़ की आमद हुई है जश्न में
आज सहरा कहकशाँ होने को है
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all