माँ गंगा को नमन कर
महाकुंभ ने किया आरंभ
प्रयाग में हुआ सबका संगम
किसीने पाया धन तो
किसीने पाया प्रभु का आशीष
दिल्ली में हुआ हंगामा
रेलवे में मची भगदड़
ट्राफिक ने ली जान
ओवरब्रिज हुआ ओवर
प्रयाग का संगम बना यादगार
कर भला तो अंत भला
आई खुशियों की बौछाड़
अपनो के साथ उड़ाई गुलाल
रंगों से स्वागत किया होली का
सप्तरंगों ने जीवन की नईं उमंग भरी
उमंग उल्लास से हमारी होली खिली
खुशी की हंसी खून में तब्दील हुई
पहलगाम ने मासूमों की जान ली
हिंदू थे इस लिए जान से गए
कुत्तों ने धर्म पूछ के गोली मारी
कायरों ने निहत्थों पर वार किया
सुहागन को विधवा बनाया
वीरों ने ऑपरेशन सिंदूर अपनाया
एक एक को चुन चुन के मारा
भारत - पाक का युद्ध छिड़ गया
राजस्थान ने गोला बारूद जेला
अंत में पाक ने घुटने टेके
भारत माँ की विजय लहराई
पच्चीस ने बहुत कुछ दिया
पच्चीस ने बहुत कुछ लिया
हादसे पर हादसे हुए
कभी पल भर की खुशी
कभी दुखोका पहाड़
कही ट्रेन ने ली जान
तो गुजरात में हुआ प्लेन क्रेश
कही यात्रिकों ने गंवाई जान
ना मिला कोई वजूद
(DNA)टेस्ट कर पहचान पाई
हर जगह मातम छा गया
पच्चीस ने भयानक रूप लिया
अपनो से अपने दूर हुए
कोई घर खाली तो,
को घर अधूरा हो गया
पच्चीस देख तूने क्या किया
सरकार ने कुछ गलत फैसले लिए
कभी जंगल को नोचा तो
कभी पशुओं पक्षियों का घर छीना
आखरी वक्तमे भी कुछ बाकी था
जो तूने अरावली को भी नहीं बक्शा
जाते जाते आंसू क्यों टपका रही है
ये तेरे मोती जैसे आंसुओं से भी
हमको तकलीफ हो रही है
क्योंकि सर्दी में बारिश नहीं
सर्दी में ठंडी हवा चाहिए
सर्दी में शीतलता चाहिए
पच्चीस तुझे
अलविदा कहूं या याद रखूं
तुझसे नफरत करूं या प्यार दूं
तुझे अपना कहूं या पराया
एक वादा करके जा
हमारा दुःख दर्द ले जा , सुख चैन दे जा
छब्बीस को नई उमंग नई रोशनी के साथ भेज