कभी सोचा न था कि
उससे मुलाकात होगी,
आँखों - आँखों में ही सही
उससे बात भी होगी।
लगता था बस
तकते हैं मेरे नैना,
उसकी बातों में मेरा जिक्र
नहीं कटते उसके भी रैना।
पास जाने में अब तो
डरता है ये दिल,
कहीं चोट की आगोश में
मैं न जाऊँ गिर।
कहाँ तक ले जाएगा
इस सफर का मंजर,
मिलेंगी खुशियाँ या फिर
बन जाएगा ये खंजर।