विज्ञापन

वो सूरत मुस्कुराती हुई

Nandkumar Bhagwat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बसी है दिल में अब तक वो सूरत मुस्कुराती हुई,
        
                                                    
                            
ज़िंदगी की सारी परेशानियाँ पल में मिटाती हुई

नज़र उठे तो जैसे सुबह उतर आए आँखों में
मेरी थकी साँसों को फिर जीना सिखाती हुई

लबों पे नाम आए तो दिल को सुकूँ मिलता है
सूखी हुई उम्मीदों में जैसे सावन बरसाती हुई

दूर होकर भी वो हर पल करीब ही लगती है
ख़ामोशियों में भी अपनी धड़कन सुनाती हुई

हर एक याद उसकी दिल में उजाला करती है
तन्हा रातों में चुपके से चाँदनी बिखराती हुई

ना जाने कौन-सा रिश्ता है उसकी रूह से मेरा
बिन बोले ही मेरे हर दर्द की दवा बन जाती हुई

कभी जो टूटने लगूं हालात की बेखौफ आँधियों से
वो खड़ी होती हैं साथ मेरे हौसला मेरा बढ़ाती हुई

मेरे वीरान से मन में बहारे फिर से लेकर आती हैं
उसकी एक मुस्कुराहट दुनिया मेरी महकाती हुई
-नंदकुमार भागवत
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile