विज्ञापन

माना कि तुम्हारे काबिल नहीं हूँ मैं

Nandkumar Bhagwat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माना कि हरगिज तुम्हारे काबिल नहीं हूँ मैं,
        
                                                    
                            
मगर तुम सोचती हो उतना बुरा भी नहीं हूँ मैं।

मेरे हिस्से शायद धूप कुछ ज़्यादा आई होगी,
इसलिए शायद इतना खिला भी नहीं हूँ मैं

तुमने देखा है मुझे बस कुछ अधूरे पलों में,
पूरी कहानी जानो तो बेवफ़ा भी नहीं हूँ मैं

हाँ मुकम्मल नहीं, ये बात कब छुपाई मैंने,
मगर टूटकर किसी से खफ़ा भी नहीं हूँ मैं

खामियाँ हैं मुझमें, ये बात मैं भी मानता हूँ
पर खुद कि नज़रों में गिरा हुआ भी नहीं हूँ मैं

चमकते चेहरों की भीड़ में भले शामिल न रहूँ
मगर अंधेरों में भी अपना दिया बुझाया नहीं हूँ मैं

तुम्हारी चाहत का हक़दार हूँ या नहीं, नहीं पता
पर बेवजह किसी का दिल दुखाने वाला नहीं हूँ मैं

हो सकता है मुकम्मल कहानी का किरदार न बन पाऊँ
मगर किसी अधूरे किस्से का धुआँ भी नहीं हूँ मैं

चलते चलते गिर जाना कोई गुनाह तो नहीं हैं होता
जैसा भी हूं आखिर इंसान हूं कोई देवता नहीं हूँ मैं
-नंदकुमार भागवत
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all