जमाने की देखादेखी
मौसम भी बेवफ़ा
होने लगा है,
बारिश के मौसम में भी
सूरज आग ही
बरसने लगा है
किससे करें शिकायत
अब इस बदले हुए
मौसम की,
जिससे थी
ठंडक की उम्मीद
वही दिल जलाने लगा है
-नंदकुमार भागवत