विज्ञापन

जैसी भी हो तुम

Nandkumar Bhagwat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जानता हूं मैं कि तुम उतनी हँसी नहीं हो जितनी लगती हो
        
                                                    
                            
मगर ये भी तो सच हैं कि जैसी भी हो तुम हँसी लगती हो

चांद की चांदनी सितारों की झिलमिलाहट होती हैं गगन में
मेरे दिल को मगर तुम जमीं पर उतरी कोई परी लगती हो

तुम्हारे सिवा दुनिया की हर रौनक फीकी लगने लगती है
हर घड़ी सुहानी लगती है जब सामने तुम नजर आती हो

कहते हैं फूलों की खुशबूं से सारा चमन महक उठता हैं
मगर तुम वो हो जो फूलों में अपनी खुशबू भर जाती हो

किताबों में पढ़ी थीं अबतक मोहब्बत की अनगिनत बातें
मगर उनकी हर परिभाषा का एक तुम एहसास कराती हो

जानता हूं मैं कि तुम उतनी हँसी नहीं हो जितनी लगती हो
मगर मेरी हर दुआ में बस एक तुम ही तुम तो नज़र आती हो
-नंदकुमार भागवत
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all