विज्ञापन

पत्नी, बहु ऑर बेटा

Naik prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मै अस्सी वर्ष का प्यारा सा बूढ़ा
        
                                                    
                            
फंस गया तीन कठोर तानाशाहो के बीच
एक बार मैं पड़ा बीमार
संकेत कुछ गंभीर बीमारी का था
पहले दो डाक्टरों गंभीर बीमारी से नकार दिया था
कुछ बंदिशों जरुर लागू कर दी थी
तानाशाह पत्नी ने कई सख्त पाबंदी लगा दिया था
मेरी बीमारी की बात सुन कर जेष्ठ पुत्र पहुंचा
यह तो करेला में नीम चढ गया था
मां-पुत्र की गुफ्तगू मेरे को और भारी पड़ना था
मां-पुत्र ने पुत्र के घर जाने का निर्णय लिया
दूसरे दिन पुत्र के घर में थे
नये डाक्टर ने बात गंभीर नहीं, लेकिन जांच जरुरी है
ईसीजी नार्मल था ,पर सीटी स्कैन जरुरी है
सीटी स्कैन के लिए बड़ो शहर गये
सीटी स्कैन नार्मल था
सब लांछन लग गई मेरे बुढापे पर
लौट के बुध्दु पुत्र के घर आए
पांबन्दियों जखीरा फूटा सिरपर
उसी रात्रि हमारी बहु पधारीं
बहु तो तानाशाह की रानी थीं
एक महिने बाद हम लोग गर्मी का टूर था
तानाशाह की रानी बहुत निर्मम और सख्त थीं
घर निकलना बंद,
पान 'तमाखूं बंद
एक महिने बाद गर्मी टूर प्रारंभ हुआ।
तीनों तानाशाहों ने
गिरगिट सा रंग बदला और कोमल बन गए
और हाथ पकड़कर कर पहाड-पर्वत घुमाए
ग्रीष्म टूर को सफल बनाए
अब स्वस्थ और मस्त हूं
जय हो तीनों तानाशाह की
पत्नी, बहु और बेटा
-भागवत प्रसाद नायक
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all