बसंत आगमन सूचक आम बौरा गये
पलास के मोहक, सुगन्धित, केसरिया फूल छाई
आम के बौर की मादक महक छाई
वातावरण में बसंत की दमख गहराई
नशा सी छा गई अमराई में
धानी साडी पहनी धरती माई
मदनमस्त हो गए स्वयं के अपनी माया से
बसंत उत्सव होली में
रंग-बिरंगी टोली में
आकाश में भी रंग-बिरंगी हो गई
पल-पल साडी की रंग बदलती धरती माई
वातावरण में एक नशा सी छाई
पलास के मोहक, सुगंधित ,केसरिया फूल छाई
- भागवत प्रसाद नायक