मुझे कुछ कहना है
पर घर में बीबी कुछ कहने नहीं देती
आफीस की बास कुछ कहने नहीं देती
मैं परेशान हूं, लाचार भी हूं
बाजार में चीजों की बढ़ती कीमतें
कम तनख्वाह वाले लोगों कुछ कहने नही देती
गरीब और सर्वहारा लोगों के लिए सरकार है
महीने भर के चांवल, गेहूं आदि सरकार देती है
उनकों कोई फिक्र नहीं, छुटपुट खर्च
के लिए मातृ बंदना योजना से रकम मिल जाती है
उनके घर के बुजुर्गों को हर महिने पेंशन मिल जाती है
सरकारी कर्मचारी जीवन भर
नौकरी करने पर भी पेंशन नहीं मिलती है
बीच-बीच में चुनाव होता है तो उनको बोनस मिल जाती है
गरीबों कोई कष्ट नहीं, उन्हें कुछ कहना नहीं है
पर मुझे तो कुछ कहना है