माँ है तो खूबसूरत ज़िन्दगानी है
माँ है तो बच्चों की कारसतानी है
माँ है तो बच्चों के आँखों मे चमक है
माँ है तो अठखेलियां और धमक है
माँ है तो संसार मे उमंग ही उमंग है
माँ है तो जीवन मे खुशहाली का तरंग है
माँ है तो जीवन उजाले का स्वरूप है
माँ है तो ईश्वर का अस्तित्व है
माँ है तो भूखे पेटो के उम्मीदों का प्रभुत्व है
सूरज की रोशनी को रोक देने वाले
माँ के आँचल का अपना महत्त्व है
माँ है तो ईश्वर की सत्ता है
माँ बच्चों के मन को जानने वाली विधिवेत्ता है
माँ है तो बच्चों पर आशीर्वाद की छाया है
माँ बच्चों के मन को पढ़ने वाली माया है
माँ है तो सफलता निश्चित है
माँ के पैरों को चूमना तेरे लिये जन्नत है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें