डीजल हुआ पेट्रोल के पार
उपर से कोरोना की मार
पहले ही बंद था पूरा कारोबार
अब चौपट हुआ सारा व्यापार
चीन कर रहा पीछे से वार
नेपाल दिखाये आँख हजार
देश कर रहा है इंतेजार
कुछ अच्छे काम करो भारत सरकार
बदला लो जो हुआ हैं अत्याचार
नागरिक का शोषण नहीं करो प्यार
करो कोरोना पर तेज से वार
देश मे ना मचाओ हाहाकार
पेट्रोल डीजल का दाम कम करो सुधार
सारे नागरिक करे अपने देश से प्यार
मुश्किल हालात मे एक दुसरे का साथ दे नागरिक सरकार
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें