विज्ञापन

देश है मेरा प्यारा प्यारा भारत देश हमारा है

MOHD TASVIRUL ISLAM

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देश है मेरा प्यारा प्यारा भारत देश हमारा है
        
                                                    
                            
यहां की है हर चीज ही न्यारी अद्भुत है और प्यारी है
मन के सच्चे दिल के अच्छे लोग यहां पर बसते हैं
इसीलिए सब लोग यहां पर उन्हें भारतवासी कहते हैं

देश चिन्ह है अपना तिरंगा लोगों की पहचान जहां
धरती को मां कहते हों ऐसा हो सम्मान जहां
वीरों की वीरता का होता है गुणगान जहां
उस देश के वासी हैं हम ऐसा मिले सम्मान कहां

बच्चे हैं शिक्षित अपने उन्हें क्षमता वान बनाना है
कोशिश भी करते रहना है जन गण मन मिल गाना है
हरियाली है देश में अपने खनिज संपदा भी भरपूर
अर्थव्यवस्था हो उन्नत , यह अभियान चलाना है

आतंकवाद से ग्रस्त ना होंगे देश के लोगो सुन लो तुम
धरती को अंबर करना है देश के लोगों सुन लो तुम
तस्वीर देश की मिट्टी में हमें जीना है मर जाना है
आंच ना आए देश पर अपने ऐसा कुछ कर जाना है

तस्वीर

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

nutan Kumari

14 कविताएं

View Profile