विज्ञापन

वो ऐसा काम न हो कि रिश्ता हराम हो जाए

Mohd Ajram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी जो जुल्फों के, साए में शाम हो जाए
        
                                                    
                            
तेरे ही नाम से फ़िर दो-चार जाम हो जाएं
मैं उसका ज़िक्र करूँ ग़ज़ल में कहीं अपनी
सुने ज़माना मुझे और उसका नाम हो जाए
यही उम्मीद दिल में ले के मैं आया हूँ यहाँ
ज़रा-सी नज़र-ए-करम हो तो काम हो जाए
तबीब" लाख बदल दो, शिफ़ा नही होगी
वो हाथ रख दे जो दिल पर आराम हो जाए
मैं चारागर कहूँ उसको या" कहूँ क़ज़्ज़ाक़
जिसे वो छू ले, वो उसका ग़ुलाम हो जाए
वो इक नज़र जो उठा दे अगर ज़रा-सी कहीं
क़सम ख़ुदा की यहाँ क़त्ल-ए-आम हो जाए
कभी तो चमके वो सितारा भी मेरे आँगन में
कि जिससे रोशन मेरे दर-ओ-बाम हो जाएं
जलाल, उसको ये रहता है डर कहीं मुझसे
वो ऐसा काम न हो कि रिश्ता हराम हो जाए
 
45 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all