विज्ञापन

यमुना नदी का पानी कुछ ठीक नहीं है

Mishra Matpur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर हाल में उसे पाना चाहता था
        
                                                    
                            
वो सुकून है बताना चाहता था...

गर वो आते वफ़ा की उम्र बढ़ जाती
शिद्दत से साथ निभाना चाहता था...

विस्तर में पड़ी ज़िंदगी कराहती रही
ज़िंदगी को मौत से बचाना चाहता था...

उस गली से गुजरुँ उसे देख लूँ ज़ी भर
ख़राब रास्ते पर भी जाना चाहता था...

बहुत बहे हैं अकेले में दर्द के आँसू
उनसे लिपटकर अश्क़ बहाना चाहता था...

यमुना नदी का पानी कुछ ठीक नहीं है
गंगा नदी में जाकर नहाना चाहता था...

~ दिलीप मिश्रा, खंडवा मध्यप्रदेश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

LS Kuntal

1 कविता

View Profile