रंग बदल लिए उसने भी, दुनिया की देखा-देखी,
अपनी धुन में मगन रहना, हर किसी की तक़दीर तो नहीं।
भीड़ के शोर में उसने भी, खो दी पहचान अपनी,
ख़ुद से की मुलाक़ात, हर दिल की जागीर तो नहीं।
काँच की चमक पे, वह भी रीझ गया होगा,
मिट्टी में हीरा तराशना, हर नज़र की तासीर तो नहीं।
वो भी बन गया होगा, इस ज़माने जैसा ही,
मनोज हर कोई तेरे जैसा ‘फ़क़ीर’ तो नहीं।
— मनोज भटकर ‘फ़क़ीर’