आँगन के बीचोंबीच तुलसी का पौधा है
घर में प्रवेश का अति सुखमय नज़ारा है
हरे भरे लहलहाते सुगंधित पत्तों में ही
प्राकृतिक औषधी का अद्भुत खजाना है
साँझ ढले तुलसी तले आस्था का दीया है
सुखसमृद्धि से जिसने अनुगृहित किया है।
-मं शर्मा