कभी है बेली
कभी अकेली है
कभी है सहज
कभी अलबेली है
हकीकत में जिंदगी
अनबूझ पहेली है
कुछ है गुज़ारी
कुछ धकेली है
लकीरें हैं उसकी
मेरी सिर्फ हथेली है
जिंदगी हकीकत में
कठिन पहेली है।
-मं शर्मा