माना कि यह मान लिया तुमने
खुद को अधूरा जान लिया तुमने
पर मुझे भी कुछ जानना है तुमसे
क्या सच में खुद को पहचान लिया तुमने।
माना कि बेड़ियां सुनहरी हैं तुम्हारी
वो सलाखें भी सुनहरी हैं तुम्हारी
पर क्या कभी तुम्हे नहीं लगता
ये गुलामी बड़ी गहरी है तुम्हारी।
माना कि आएगा वो सपनों का राजकुमार
जो लायेगा संग में दौलत बेशुमार
ले जायेगा तुम्हें भी अपने संग
पर क्या वो चलाने देगा तुम्हें तलवार।
माना कि इतिहास ने तुमसे दगा किया है
तुम्हें जीते जी कहीं दफना दिया है
पर तुम जरा ये भी तो देखो
कैसे चंद शेरनियो ने लौहा लिया है।
माना कि मुश्किल है यह संघर्ष दोहरा
मैदानी दौड़ और घरेलू पहरा
पर तुम तख्ता पलट सकती हो
देखो अपना तेज़ और औजस्वी चेहरा।