लगती हो तुम बहुत खूबसूरत, जब तुम हँसती हो,
लगती हो तुम बहुत खूबसूरत, जब रोली का टीका लगाती हो।
लगती हो तुम बहुत खूबसूरत, जब अपने बाल खोल कर टहलती हो,
लगती हो तुम बहुत खूबसूरत, जब कुर्ती-सलवार पहनती हो।
लगती हो तुम बहुत खूबसूरत, जब दरिया किनारे बैठती हो,
पानी में हाथ डाल, जब अपने बालों में लगाती हो।
तेरी मासूमियत देख कर, हर कोई फिसल जाएगा,
तेरी अदाओं को देख कर, हर कोई दीवाना हो जाएगा।
और लगती हो तुम सबसे खूबसूरत,
जब अपने बालों में फूल गुलाब का लगाती हो।