लॉकडाउन से माना मुश्किल थोडी-सी बढ़ गई है,
पासपोर्ट की गलती राशनकार्ड को भारी पड़ गई है,
लॉकडाउन ने लेकिन एक काबिले तारीफ काम किया,
भारतीय समाज में फैलते विष जंकफूड्स को मार दिया,
जो खाने को पैसा या पैसा खाने को खूब कमाते थे,
परिवार और बच्चों को जो समय नहीं दे पाते थे,
वो बंद पडे हैं घरों में खुद, अब खूब ठिठोली करते हैं,
घर के सब कामों को अब वो हाथ बंटाकर करते हैं।।
कुलदीप ठाकुर
मथुरा(उ.प्र)
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें