कोरोना शातिर बहुत खतरनाक भी लगता है,
प्रकृति से जन्मा या गहरा षडयंत्र भी लगता है,
संकेत दिखा है साफ-साफ काका ट्रम्प की बातों में,
अब होना दर्द जरूरी है चाईना वालों की आंतों में,
एक की करनी सौ भुगत रहे, ये बात समझनी होगी,
कोरोना के विरुद्ध मजबूत जंग करनी होगी।
कोरोना नाशक हवनयज्ञ मे अब आयेगा रंग,
पूरा विश्व आहूति देगा मिलकर भारत के संग।।
कुलदीप ठाकुर
मथुरा(उ.प्र)
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें