विज्ञापन

कोरोना युद्ध

Kuldeep Thakur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोरोना के प्रकोप से पश्चिम समूचा कांप गया,
        
                                                    
                            
प्रकृति ने मानव समाज को बहुत भयंकर शाप दिया।
प्रकृति उपासक भारत ने कोरोना से अकड़कर बोल दिया,
नहीं डरेंगे तुझसे हम ऐलान अकड़कर बोल दिया।
कोरोना तू शातिर बहुत, खतरनाक भी लगता है,
प्रकृति ने जन्म दिया तुझे या गहरा षड़यंत्र भी लगता है।
संकेत दिखा है साफ-साफ अब ट्रम्प की बातों में,
अब होना दर्द जरूरी है, चाईना वालों की आंतों में।
खुशहाली, शांति, अमन का दौर मिलेगा दुनिया को,
भारत जैसे गुरुश्रेष्ठ का सहयोग मिलेगा दुनिया को।
राष्ट्रभक्त कुलदीप कहे ये संयम, संकल्प की बेला है।
हर भारतीय मिलकर साथ खडा, अब कोई नहीं अकेला है।
निज सभ्य पुरातन संस्कृति का आरम्भ हो रहा भारत में,
कोरोना से हिम्मत वाला युद्ध हो रहा भारत में।।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile