विज्ञापन

फिर आऊँ लौट कर इसी घाट

Komal Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            *Romanticising DEATH*
        
                                                    
                            
घाट प्रयाग का घट घट बरसे,
संगम में बह जाऊं मैं।
फिर गंगा यमुना की धारा में
दो हिस्सों में बट जाऊं मैं।।

त्याग शरीर धाराओं में,
चेतन होकर खो जाऊं मैं।
और लेकर अंतरात्मा अपनी,
सरस्वती सी ओझल हो जाऊं मैं।।

और अंत समय में घाट किनारे,
सुनूं शंख का नाद अगर ।
तो सागर तक जब नदियां पहुँचे,
तो रहे मुझे ये याद मगर।।

कि सागर तट जब पहुंचूं मैं
शंखों में ध्वनि निर्माण बनूँ।
फिर आऊँ लौट कर इसी घाट,
और प्रयाग का मान बनूँ।।

या अगर घाट पर दे दिखाई,
दीपक की जलती जोत मुझे।
मानूँ उसको अंतिम अग्नि,
ले अपनी शक्ति में ओट मुझे।।

फिर वही बने अंत्येष्टि मेरी,
धरती से विदा ले जाऊं मैं।
ये मोह घिरा नश्वर शरीर,
इन संगम में दे जाऊं मैं।।
 
48 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all