शब्द झूठे है
फरेबी जो कलम
कागज गला ।
वादा निभाना
बेहतर अलग
ढोना नहीं है।
चुप रहना
शायद एक कला
सीख लो तुम।
घुटन नहीं
दरवाजा खुला
रास्ता बंद है।
कितना सच
मापन किया क्या
मापेगा कौन।
मुखौटा लगा
शाम छा रही अब
झूठी धुंध है।
टूटा सा घर
दरवाजा है सही
पहचान लो।
शब्द कीमती
सच के साथ मोती
सागर सूखा।
-काव्यांशी श्रीवास्तवा