विज्ञापन

अस्तित्वहीन नहीं होता निषेध का विषय।

कौशलेंद्र

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ब्रह्म से काल और दिशा
        
                                                    
                            
काल और दिशा से रजोगुण
रजोगुण से गति
गति से कंपन
कंपन से ध्वनि
ध्वनि से स्वर
स्वर से लय
लय से संतुलन
...सृष्टि का,
असंतुलन से अलय
अलय से विलय
विलय
...सृष्टि का
मूल कारण में
जो है
ब्रह्म ।
यही है
ब्रह्म से ब्रह्म की
चक्रीय यात्रा की
खगोल भौतिकी का विज्ञान।
बाबा भीम ने माना
विज्ञान,
नहीं माना
ब्रह्म की यात्रा का रहस्य
तथापि
उनसे बड़ा ज्ञानी कोई नहीं
इस अखिल ब्रह्मांड में
ओह!
कैसे मिलेगी मुक्ति
बाबा भीम को
ब्रह्म और ब्रह्मांड से
बाइस प्रतिज्ञाओं में निषेध किया जिनका
उन्हीं का उद्घोष हो गया
ठीक उसी क्षण
जिस क्षण तुमने कहा
मैं नहीं मानूँगा...
न इनकी पूजा करूँगा।
जाने-अनजाने
तुम नहीं कर सके अंतर
मानने और होने
न मानने और न होने
के विज्ञान में।
निषेध का अर्थ
नहीं होता
अस्तित्व की शून्यता।
यूँ समझो
गोया
"धूम्रपान निषेध"
और
"सुरापान निषेध" से
अस्तित्वहीन नहीं होता
निषेध का विषय।
तुम न मानो
ब्रह्मा, विष्णु महेश
तुम न मानो
शेरनी का दूध
तुम न मानो
कुछ भी
क्या फ़र्क पड़ता है!
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile