विज्ञापन

जो दर्द सह के औरों की दुनिया सजाती है नाव।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ुद जल में डूब-डूब के पार उतारती है नाव,
        
                                                    
                            
हर थक चुके मुसाफ़िर का बोझ सँवारती है नाव।

लहरों की तेज़ धार से लड़ती है रात-ओ-दिन,
फिर भी हर एक राह को मख़मली बनाती है नाव।

घाटों की हर पुकार पे आ जाती है क़रीब,
भीगे हुए से ख़्वाब भी सीने लगाती है नाव।

ज़िम्मेदारी ख़ुदा भी उसी को ही सौंपता है,
जो दर्द सह के औरों की दुनिया सजाती है नाव।

साहिल पे ला के छोड़ दे सबकी थकान को,
मझधार में ख़ुद अपनी ही हस्ती गँवाती है नाव।

'कपिल' यही तो ज़िंदगी का सबसे बड़ा सबक़ है,
ख़ुद भीग कर भी औरों को दरिया तराती है नाव।
-कपिल देव जुल्का
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7717 कविताएं

View Profile