विज्ञापन

तो हर इक दौर में 'कपिल' मिसालों में धड़कता है।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अकेला कब है सच, वो तो हज़ारों में धड़कता है,
        
                                                    
                            
सुलगती रात में जुगनू के मानिंद ही चमकता है।

तुम्हें लगता है तुम तनहा खड़े हो वक़्त के रन में,
मगर ये सच तो सदियों के ख़यालों में धड़कता है।

कोई आवाज़ जब ज़ुल्मत के सन्नाटे को चीरेगी,
तो समझो एक नया सूरज किसी ज़ेहन में चमकता है।

सफ़र लम्बा सही, पर राह में जो साथ चलते हैं,
वो लम्हे याद बन कर फिर उजालों में धड़कते हैं।

जहाँ भी ज़िक्र होगा हौसलों का, ज़िंदगी का अब,
तो हर इक दौर में 'कपिल' मिसालों में धड़कता है।

अकेला कब है सच...
-कपिल देव जुल्का
 
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile