विज्ञापन

मैं इस धरती की बेटी हूं

Kajol Uikey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं इस धरती की बेटी हूं,
        
                                                    
                            
मुझमें मौसम पलते हैं,
मैं जब अपनी आंखें खोलूं ,
तो नए सवेरे चलते हैं।

मेरे पैरों की धूल में भी ,
कुछ अनकहे इतिहास पड़े हैं ,
मैं जिन राहों से गुज़री हूं,
वहां मेरे विश्वास खड़े हैं

मैंने चुप रहकर भी देखे,
कितने तूफ़ानों के चेहरे,
मैंने अपनी राख से चुनकर ,
खुद ही बनाए नए सवेरे।

मुझको मत बांधो परिभाषा में,
मैं कोई सीमित विचार नहीं ,
मैं अपने होने का प्रमाण हूं,
किसी एहसान की हक़दार नहीं।

मेरे भीतर एक नदी है ,
जो पत्थरों से डरती नहीं,
मैं वह मिट्टी हूं दुनिया की,
जो टूटकर भी बिखरती नहीं।

मैं जन्म नहीं केवल लेती,
मैं जीवन को आकार देती हूं,
जहां उम्मीदें दम तोड़ती हैं,
वहां सपनों को विस्तार देती हूं।

मुझसे मेरी पहचान न पूछो ,
मेरी रगों में संसार बसा है ,
मैं कल भी थी, मैं आज भी हूं,
मुझमें आने वाला कल बसा है।

मैं इस धरती की बेटी हूं,
मेरा अस्तित्व कोई संयोग नहीं ,
मैं खुद में एक पूरी सृष्टि हूं,
मैं किसी परिचय की मोहताज नहीं।

 
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7699 कविताएं

View Profile