विज्ञापन

फूफा जी का रुतबा भी कुछ कम नहीं

Jyoti Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूफा जी की फरमाइश 😄
        
                                                    
                            

फूफा जी बोले, "इसकी क्या जरूरत है ?"
हमने कहा, "जरूरत का क्या कोई मुहूर्त है?"
जहां अपनेपन का रिश्ता हो,
वहां हिसाब-किताब की क्या जरूरत है ?

फूफा जी बोले, "इतना खर्चा क्यों करते हो,
बिना बुलाए भी क्या हमें याद करते हो ?"
हमने कहा, "आप तो परिवार की शान हैं,
आपके बिना तो हर जश्न बेजान है!"

फूफा जी फिर बोले, "खाने में क्या खास है?
मिठाई में चीनी कम है या सब्जी में नमक उदास है?"
हमने कहा, "फूफा जी, मिठाई की मिठास को छोड़िए
वाणी में मिठास की जरूरत ज्यादा है
सब्जी में नमक कम हो, चलेगा
लेकिन रिश्तों की कड़वाहट से काम नहीं चलेगा
बस आप आशीर्वाद बरसाइए,
खाने में कमी हो तो घर जाकर बताइए!" 

फूफा जी का रुतबा भी कुछ कम नहीं,
उनकी नाराज़गी का कोई मौसम नहीं!
मान-मनुहार में ही गुजर जाती है शाम,
फूफा जी खुश तो खुशियों के चारों धाम! 
-ज्योति वर्मा
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7707 कविताएं

View Profile