हर बार मेरे ज़ख़्मों को वो यूँ सहला जाता है,
मानो परखता हो कि कोई ज़ख़्म भरा तो नहीं।
कैसे बताएँ उस संगदिल को अपने हाल-ए-दिल,
कि ज़ख़्म तो वही हैं, मगर अब रहे हम, हम नहीं।
वो आज भी तलाशता है दर्द की पुरानी नमी,
उसे क्या ख़बर, अब आँखों में वो समंदर नहीं।
जिस शख़्स को तोड़कर वो बेख़बर-सा रह गया,
वो शख़्स अब उसके इंतज़ार में भी कहीं नहीं।
— ज्योति अग्निहोत्री ‘नित्या’