विज्ञापन

तेरे ही हम संतान हैं, तेरे ही हम अभिमान हैं

JITENDRA K

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हारा हुआ पथिक था
        
                                                    
                            

हारा हुआ पथिक था,
थी भूमि भी पथरीली
हैरान था अनजान था,
थी रात भी अँधेरी
दाता तेरी शरण था,
थी आस वो हमारी
दीपक था वो सहारा,
थी आखिरी निशा भी
मन की बंधी उमंगे,
असहाय चल रही थी
अरमान आरजू की अंतिम,
निकल रही थी'

शिकवा थी मेरे मन की,
तुझको बुला रही थी
बेचैन थी हवाएं,
सबको जगा रही थी
दाता तेरी नज़र भी,
क्या घोर संकुचित थी
मुझ और तुझमें
क्या एक रूपता थी
यह घोर व्यग्रता थी,
या कुछ और भी कमी थी
यह मान, बल, अभिमान था,
या आपदा जटिल थी'

तेरे ही हम संतान हैं,
तेरे ही हम अभिमान हैं
जो राह है हमारी उस पर,
दिया जला दो
हम रात के पथिक हैं,
मंज़िल हमें दिखा दो
है घोर-तम दिशा में,
आकाश जगमगा दो,
हैरान हूँ, अनजान हूँ,
है रात भी अँधेरी!
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile