विज्ञापन

जो तुम यह सब कहती हो

JEEWAN DAVBILASPUR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो तुम सब कहती हो
        
                                                    
                            
जानता हूँ सच कहती हो
सुबह से लेकर शाम तक
शाम से लेकर सुबह तक
जिसका कोई अर्थ नहीं
वो सब सहती रहती हो
जानता हूँ सब सच कहती हो

मेरी भी एक बात मान लो
मुझको भी अब तुम जान लो
दुःख सुख चलता रहता है
यह वक़्त बदलता रहता है
पर मेरे सुख और दुःख में
बस तुम संग संग रहती हो
जो तुम सब कहती हो
जानता हूँ तुम सच कहती हो

जैसे नदिया बहती रहती है
कल कल करती रहती है
दूर समंदर हो कितना भी
निरंतर चलती ही रहती है
तुम भी मेरे पीछे पीछे ही
नदिया बनकर बहती रहती हो
जो तुम सब कहती हो
मैं जानता हूं तुम सच कहती हो

जिस दिन तुम घर आई थी
थोड़ी थोड़ी शरमाई थी
मैं भी तुमसे अनजाना था
लेकिन फ़िर भी तेरा दीवाना था
अब तो घर और दीवारों से
बस बातें करती रहती हो
जो तुम सब कहती हो
जानता हूँ तुम सच कहती हो
 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12570 कविताएं

View Profile

Gurjeet Kaur

14 कविताएं

View Profile

User

26 कविताएं

View Profile

श्री सनातन

495 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

98 कविताएं

View Profile